नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रियो ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व करने वाले भारतीय एथलीटों से मुलाकात की। यह कार्यक्रम मानेकशऑ सेंटर में आयोजित हुआ। पीएम मोदी ने खिलाड़ियों से अनौपचारिक रूप से बातचीत की और साथ ही उन्हें ओलंपिक के लिए शुभकामनाएं भी दीं।
इस मौके पर खेल राज्यमंत्री जीतेंद्र सिंह भी मौजूद थे। पीएम मोदी यहां एथलीटों से मुलाकात कर उन्हें ओलंपिक खेलों में बेहतर प्रदर्शन देने की शुभकामनाएं दीं और उनका हौसला बढ़ाया।
बता दें कि ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में अगस्त में होने वाले ओलंपिक खेलों में भारत के करीब 100 एथलीट 13 खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगे। पीएम मोदी यहां एथलीटों से मुलाकात कर उन्हें ओलंपिक खेलों में बेहतर प्रदर्शन देने की शुभकामनाएं दीं और उनका हौसला बढ़ाया। रियो डी जेनेरियो में पांच से 21 अगस्त तक होने वाले ओलंपिक खेलों में 200 देशों से एथलीट हिस्सा लेंगे।
भारत ओलंपिक खेलों में अपना सबसे बडा दल भेज रहा है। ओलंपिक में पिछला सबसे बडा दल 2012 लंदन ओलंपिक में था, जिसमें देश के 83 खिलाडियों ने भाग लिया था। आने वाले दिनों में और एथलीटों के क्वालीफाई करने की संभावना है। खेल मंत्रालय और भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) को खेलों में 110 से ज्यादा एथलीटों के भाग लेने की उम्मीद है।