1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी और पीएम मोदी ने मुक्केबाज विजेंदर सिंह को दी बधाई

राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी और पीएम मोदी ने मुक्केबाज विजेंदर सिंह को दी बधाई

राष्ट्रपति ने अपने ट्वीट में कहा, "हार्दिक बधाई विजेंदर। आपने यह खिताब जीतकर पूरे देश का मान बढ़ाया है।"

Vijender Singh- India TV Hindi
Vijender Singh

नई दिल्ली: राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डब्ल्यूबीओ एशिया पैसेफिक मिडिलवेट खिताब जीतने पर भारत के पेशेवर मुक्केबाज विजेंदर सिंह को बधाई दी है। विजेंदर ने शनिवार रात को आस्ट्रेलिया के कैरी होप को 10 राउंड तक चले मुकाबले में हराते हुए यह खिताब अपने नाम किया।

विजेंदर ने अपने पेशेवर करियर में अब तक सात मुकाबले खेले हैं और छह में नाकआउट जीत हासिल की है। होप को ही वह नाकआउट नहीं कर सके।

राष्ट्रपति ने अपने ट्वीट में कहा, "हार्दिक बधाई विजेंदर। आपने यह खिताब जीतकर पूरे देश का मान बढ़ाया है।"

मोदी ने अपने ट्वीट में कहा, "बधाई इस कठिन मुकाबले के लिए। आप जीत के हकदार थे। आपने एक बार फिर शानदार कला, शक्ति और स्टेमिना का परिचय दिया है।"

धोनी ने ट्वीट किया, ‘वर्षों बाद मुक्केबाजी का पूरा मुकाबला देखा। भारत का गौरव बढ़ाने के लिए आभार। यह आपकी कड़ी मेहनत, समर्पण और बलिदान के सुखद परिणाम की शुरुआत है।’

वीरेन्द्र सहवाग ने लिखा, ‘विजेंदर सिंह को ढेर सारी बधाई। ठोक डाला ताउच्च्। हमारी तोप के आगे फुस्स हो गया आस्ट्रेलिया का होप।’ उन्होंने इससे पहले ट्वीट किया था, ‘हमारे रिंग के किंग विजेंदर मुक्कों की धड़ाधड़ बरसात कर रहे हैं।’

राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के अलावा भारत के सीमित ओवरों की टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी, पूर्व टेस्ट बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण, शिखर धवन, वीरेंद्र सहवाग, आईपीएल प्रमुख राजीव शुक्ला, बीसीसीआई प्रमुख अनुराग ठाकुर, मुक्केबाज एमबी मैरीकॉम, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी विजेंदर को इस शानदार जीत पर बधाई दी।

धोनी ने ट्वीट किया, ‘वर्षों बाद मुक्केबाजी का पूरा मुकाबला देखा। भारत का गौरव बढ़ाने के लिए आभार। यह आपकी कड़ी मेहनत, समर्पण और बलिदान के सुखद परिणाम की शुरुआत है।’ - See more at: http://www.jansatta.com/khel/other-sports/pranab-mukherjee-narendra-modi...