1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. प्रो कबड्डी लीग : चैंपियन बेंगलुरु ने मुम्बा को 30-26 से दी मात

प्रो कबड्डी लीग : चैंपियन बेंगलुरु ने मुम्बा को 30-26 से दी मात

विजेता बेंगलुरु पहले हाफ में 13-11 से आगे थी और टीम ने दूसरे हाफ में भी अपनी बढ़त को कायम रखते हुए मैच अपने नाम कर लिया।   

बेंगलुरु बनाम यू मुंबा- India TV Hindi
Image Source : PRO KABADDI बेंगलुरु बनाम यू मुंबा

मुम्बई। पवन सहरावत के सुपर-10 के दम पर मौजूदा चैंपियन बेंगलुरू बुल्स ने प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के सातवें सीजन के 15वें मैच में रविवार को यू-मुम्बा को 30-26 से हराकर लीग में अपनी दूसरी जीत दर्ज की। बेंगलुरु की तीन मैचों में यह दूसरी जीत है। टीम 10 अंकों के साथ तालिका में पांचवें नंबर पर हैं। वहीं, मुम्बा चार मैचों में दो जीत और दो हार के साथ 11 अंक लेकर दूसरे नंबर पर हैं। 

विजेता बेंगलुरु पहले हाफ में 13-11 से आगे थी और टीम ने दूसरे हाफ में भी अपनी बढ़त को कायम रखते हुए मैच अपने नाम कर लिया। 

बेंगलुरु के लिए पवन के 11 अंकों के अलावा महेंद्र सिंह ने चार अंक लिए। टीम को रेड से 15, टैकल से आठ, आलआउट से दो और पांच अतिरिक्त अंक मिले। 

मुम्बा के लिए अर्जुन देशवाल ने छह और अभिषेक सिंह ने पांच बटोरे। टीम को रेड से 15, टैकल से चार, आलआउट से दो और पांच अतिरिक्त अंक हासिल हुए।