1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. रियो ओलम्पिक: क्वार्टर फाइनल में पहुंची पीवी सिंधु

रियो ओलम्पिक: क्वार्टर फाइनल में पहुंची पीवी सिंधु

रियो डी जनेरियो: भारत की स्टार महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु सोमवार को यहां जारी 31वें ओलम्पिक खेलों के एकल मुकाबलों के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गईं। विश्व चैम्पियनशिप में दो बार कांस्य जीत चुकीं

pv sindhu- India TV Hindi
pv sindhu

रियो डी जनेरियो: भारत की स्टार महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु सोमवार को यहां जारी 31वें ओलम्पिक खेलों के एकल मुकाबलों के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गईं। विश्व चैम्पियनशिप में दो बार कांस्य जीत चुकीं सिंधु ने चीनी ताइपे की खिलाड़ी ताई जू यिंग को सीधे गेम में हराया। महिला वर्ग में भारत की एकमात्र उम्मीद सिंधु ने रियोसेंट्रो पवेलियन में आयोजित यह मैच 21-13, 21-15 से जीता। यह मैच 40 मिनट चला।

सोमवार को हुए इस पहले ताई और सिंधु के बीच कुल छह मैच हुए थे, जिनमें से चार में ताई ने जीत हासिल की थी लेकिन अहम पड़ाव पर सिंधु ने बाजी मारते हुए भारत के लिए बैडमिंटन में पदक की उम्मीदें जिंदा रखीं।

क्वार्टर फाइनल में हालांकि जीत के लिए सिंधु को अपना पूरा दमखम लगाना होगा क्योंकि सामना चीन की यिहान वांग से होगा, जो लंदन ओलम्पिक में एकल वर्ग का रजत जीत चुकी हैं। साथ ही वह एशियाई चैम्पियन भी हैं और 2011 विश्व चैम्पियनशिप में स्वर्ण हासिल कर चुकी हैं।