1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. सिंधु ने लिया ओलंपिक का बदला, मारिन को हरा जीता इंडिया ओपन

सिंधु ने लिया ओलंपिक का बदला, मारिन को हरा जीता इंडिया ओपन

रियो ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतने वाली भारतीय शटलर पीवी सिंधु ने ओलंपिक फाइनल में हार का बदला लेते हुए इंडिया ओपन के फाइनल में स्पेन का कैरोलिना मारिन को मात दी।

Sindhu and Marin (File Photo)| Getty Images- India TV Hindi
Sindhu and Marin (File Photo)| Getty Images

नई दिल्ली: रियो ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतने वाली भारतीय शटलर पीवी सिंधु ने ओलंपिक फाइनल में हार का बदला लेते हुए इंडिया ओपन के फाइनल में स्पेन का कैरोलिना मारिन को मात दी। मारिन ने पीवी सिंधु को ओलंपिक फाइनल में हराकर गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया था।

खेल से जुड़ी ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

योनेक्स इंडिया ओपन के महिला एकल वर्ग के फाइनल में मारिन को मात देते हुए सिंधु ने खिताब अपने नाम कर लिया। दिल्ली के सिरी फोर्ट स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में खेले गए फाइनल मैच में सिंधु ने मारिन को सीधे गेमों में 21-19, 21-16 से मात दी। सिंधु इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहली बार पहुंची थी और पहली बार में ही वह इसे जीतने में सफल रहीं। इस जीत से सिंधू का स्पेन की मारिन के खिलाफ जीत का रिकॉर्ड 4-5 का हो गया।

इन्हें भी पढ़ें:

विश्व की दो दिग्गज खिलाड़ियों के बीच मुकाबला काफी रोचक रहा लेकिन सिंधु घरेलू दर्शकों के सामने यह मुकाबला जीतने में कामयाब रहीं। मारिन ने पूरे मैच में शानदार खेल दिखाया लेकिन वह सिंधु को पछाड़ने की कोशिश में हमेशा एक कदम पीछे रहीं और उन्हें उपविजेता की ट्रॉफी से ही संतोष करना पड़ा।