1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. चोट के कारण राफेल नडाल फ्रेंच ओपन से बाहर

चोट के कारण राफेल नडाल फ्रेंच ओपन से बाहर

नौ बार के फ्रेंच ओपन विजेता स्पेन के राफेल नडाल ने फ्रेंच ओपन से अपना नाम वापस ले लिया है। कलाई में चोट के कारण नडाल को यह कदम उठाना पड़ा।

rafel nadal- India TV Hindi
rafel nadal

पेरिस: नौ बार फ्रेंच ओपन खिताब पर कब्ज़ा जमा चुके स्पेन के राफेल नडाल ने फ्रेंच ओपन से अपना नाम वापस ले लिया है। कलाई में चोट के कारण नडाल को यह कदम उठाना पड़ा।

गुरुवार को ग्रैंड स्लैम मुकाबलों में अपनी 200वीं जीत दर्ज करने वाले नडाल ने बताया कि वह दूसरे दौर में फाकुंडो बागनिस के खिलाफ इंजेक्शन लेकर खेले थे।

राफेल ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, "मेरी कलाई में चोट लगी है और दर्द हो रहा है। गुरुवार को मैं इंजेक्शन लेकर कोर्ट पर उतरा था। मैं खेल सकता हूं, लेकिन कल रात से मुझे ज्यादा दर्द हो रहा है।"

उन्होंने कहा, "शुक्रवार को मैंने महसूस किया कि मैं अपनी कलाई हिला भी नहीं पा रहा हूं।"

हालांकि नडाल ने उम्मीद जताई है कि वह अगले महीने शुरू होने वाले विंबलडन से पहले बिल्कुल फिट हो जाएंगे।