1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. जर्मन फुटबॉलर का दावा, रोनाल्डो को खरीदने में सक्षम है आरबी साल्जबर्ग

जर्मन फुटबॉलर का दावा, रोनाल्डो को खरीदने में सक्षम है आरबी साल्जबर्ग

जर्मनी के डिफेंडर ओलीवर क्राग्ल का मानना है कि उनके पूर्व ऑस्ट्रियन क्लब रेड बुल साल्जबर्ग में रोनाल्डो के साथ कारर करने की आर्थिक ताकत है।

<p>जर्मन फुटबॉलर का...- India TV Hindi
Image Source : GETTY IMAGES जर्मन फुटबॉलर का दावा, रोनाल्डो को खरीदने में सक्षम है आरबी साल्जबर्ग

नेप्लेस| जर्मनी के डिफेंडर ओलीवर क्राग्ल का मानना है कि उनके पूर्व ऑस्ट्रियन क्लब रेड बुल साल्जबर्ग में रोनाल्डो के साथ करार करने की आर्थिक ताकत है। बीते कुछ वर्षो से रेड बुल ने क्लब फुटबाल में अपने पैर पसारे हैं। उसने जर्मनी, ब्राजील, अमेरिका और घाना जैसे देशों में टीमों का मालिकाना हक हासिल किया है।

आरबी लेइपजिग इस समय यूरोप की सबसे अच्छी टीमों में से एक है और बायर्न म्यूनिख के साथ जर्मन लीग के खिताब की दावेदार बनी हुई है। क्राग्ल ने गोल एंड स्पॉक्स से बात करते हुए कहा, "रेड बुल चाहे तो वह कल रोनाल्डो को खरीद सकती है।"

रोनाल्डो ने मैनचेस्टर युनाइटेड और रियल मेड्रिड को कई खिताब दिलाने में मदद की और अब इस समय वो इटली के क्लब जुवेंटस के लिए खेल रहे हैं। अपने पहले ही सीजन में उन्होंने टीम को सेरी-ए का खिताब दिलाया था।