1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. रियो ओलंपिक: बिंद्रा 10 मीटर एयर राइफल के फाइनल में पहुंचे, नारंग बाहर

रियो ओलंपिक: बिंद्रा 10 मीटर एयर राइफल के फाइनल में पहुंचे, नारंग बाहर

रियो डि जिनेरियो: भारत के स्टार निशानेबाज अभिनव बिंद्रा ने आज यहां ओलंपिक खेलों के तीसरे दिन पुरूषों की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा के फाइनल के लिये क्वालीफाई किया जबकि गगन नारंग बाहर हो

abhinav bindra- India TV Hindi
abhinav bindra

रियो डि जिनेरियो: भारत के स्टार निशानेबाज अभिनव बिंद्रा ने आज यहां ओलंपिक खेलों के तीसरे दिन पुरूषों की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा के फाइनल के लिये क्वालीफाई किया जबकि गगन नारंग बाहर हो गए। बीजिंग ओलंपिक के स्वर्ण पदकधारी बिंद्रा क्वालीफाइंग राउंड में सातवें स्थान पर रहे जिससे उन्होंने फाइनल्स में जगह सुनिश्चित की। हालांकि लंदन ओलंपिक कांस्य पदकधारी नारंग निचले 23वें स्थान पर रहे और चूक गये।

बिंद्रा अपने पांचवें और अंतिम ओलंपिक में भाग ले रहे हैं। उन्होंने 625.7 अंक का स्कोर बनाकर फाइनल्स के लिये क्वालीफाई किया। बिंद्रा ओलंपिक में केवल इसी स्पर्धा में भाग ले रहे हैं। इटली के कैम्प्रियानी निकोलो 630.2 अंक के स्कोर से शीर्ष पर रहे जो ओलंपिक रिकार्ड भी है।

बिंद्रा 2012 लंदन ओलंपिक में क्वालीफाइंग में 16वें स्थान पर रहे थे। लेकिन आज उन्होंने 104.3, 104.4, 105.9, 103.8, 102.1 और 105.2 अंक जुटाये। उनकी 105.2 अंक की अंतिम सीरीज अहम साबित हुई जिन्होंने सही समय पर अपने खेल में सुधार किया। फाइनल आज ही खेल जायेगा।

हीना सिद्धू कल 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में भाग लेंगी, जो 10 मीटर एयर पिस्टल के क्वालीफिकेशन राउंड में बाहर हो गयी थी।