1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. रियो 2016 आयोजन समिति के अध्यक्ष ने कहा, सुरक्षा की पूरी गारंटी नहीं

रियो 2016 आयोजन समिति के अध्यक्ष ने कहा, सुरक्षा की पूरी गारंटी नहीं

रियो ओलम्पिक की आयोजन समिति के अध्यक्ष कार्लोस नुजमैन ने कहा कि आयोजन समिति खिलाड़ियों, अधिकारियों और स्थानीय लोगों की सुरक्षा का पूरा इंतजाम करेगी लेकिन इसकी पूरी गारंटी नहीं ली जा सकती

Rio Olympic- India TV Hindi
Rio Olympic

रियो डी जेनेरियो: अगले महीने आयोजित होने वाले रियो ओलम्पिक की आयोजन समिति के अध्यक्ष कार्लोस नुजमैन ने कहा है कि 5 अगस्त से शुरू हो रहे ओलम्पिक खेलों के दौरान लोगों की सुरक्षा की पूरी गारंटी नहीं ली जा सकती। नुजमैन ने रविवार को हालांकि यह कहा कि आयोजन समिति खिलाड़ियों, अधिकारियों और स्थानीय लोगों की सुरक्षा का पूरा इंतजाम करेगी लेकिन इसकी पूरी गारंटी नहीं ली जा सकती।

रियो ओलम्पिक के दौरान ब्राजील के इस सबसे बड़े शहर में पांच लाख से अधिक लोगों के जुटने का अनुमान है।

नुजमैन ने कहा, "हम ओलम्पिक इतिहास का सबसे बड़ा सुरक्षा प्रतिनिधिमंडल काम पर लगाएंगे। हम अपनी ओर से पूरा प्रयास करेंगे लेकिन इन दिनों दुनिया में जो कुछ हो रहा है, उसे देखते हुए हम लोगों की सुरक्षा की पूरी गारंटी नहीं ले सकते। "

ब्राजील के अंतरिम राष्ट्रपति माइकल टेमर ने बीते दिनों शीर्ष सुरक्षा अधिकारियों के साथ एक आपात बैठक करते हुए ओलम्पिक की सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया था।