1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. अर्जेंटीना ने पहली बार पुरूष हाकी का स्वर्ण पदक जीता

अर्जेंटीना ने पहली बार पुरूष हाकी का स्वर्ण पदक जीता

रियो डि जिनेरियो: पहले हाफ में दस मिनट के भीतर दनादन गोल दागकर अर्जेंटीना ने बेल्जियम को 4-2 से हराकर पहली बार ओलंपिक पुरूष हाकी स्वर्ण पदक जीत लिया। इसके साथ ही अर्जेंटीना ने ओलंपिक

Argentina- India TV Hindi
Argentina

रियो डि जिनेरियो: पहले हाफ में दस मिनट के भीतर दनादन गोल दागकर अर्जेंटीना ने बेल्जियम को 4-2 से हराकर पहली बार ओलंपिक पुरूष हाकी स्वर्ण पदक जीत लिया। इसके साथ ही अर्जेंटीना ने ओलंपिक में अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की बराबरी करते हुए तीन स्वर्ण पदक जीत लिये जो आखिरी बार उसने 1948 में जीते थे।

रियो ओलंपिक में 11 गोल करने वाले गोंजालो पेलाट ने कहा, यह आसमान को मुट्ठी में करने जैसा है। हमने पहली बार अर्जेंटीना के लिये हाकी का स्वर्ण जीता। पहली बार फाइनल खेल रही बेल्जियम टीम के लिये तीसरे ही मिनट में टेंगाय कोसिंस ने गोल किया। पहले क्वार्टर में अर्जेंटीना के लिये पेड्रो इबारा, इग्नासियो ओर्तिज और पेलाट ने गोल दागे । बेल्जियम के लिये दूसरा गोल गौतियेर बोकार्ड ने किया लेकिन आगस्टिन माजिली ने चौथा गोल करके अर्जेंटीना की जीत तय कर दी ।