1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. डोपिंग स्कैंडल के बीच एथलेटिक्स का आगाज, पहले दिन बना विश्व रिकार्ड

डोपिंग स्कैंडल के बीच एथलेटिक्स का आगाज, पहले दिन बना विश्व रिकार्ड

इथियोपिया की अलमाज अयाना ने महिलाओं की 10000 मीटर दौड़ में नया विश्व रिकार्ड बनाया जबकि डोपिंग के साये में एथलेटिक्स स्पर्धाओं का यहां रियो ओलंपिक में आगाज हुआ।

Athlete
- India TV Hindi
Athlete

रियो डि जिनेरियो: इथियोपिया की अलमाज अयाना ने महिलाओं की 10000 मीटर दौड़ में नया विश्व रिकार्ड बनाया जबकि डोपिंग के साये में एथलेटिक्स स्पर्धाओं का यहां रियो ओलंपिक में आगाज हुआ। चीन के तैराक चेन शिनयी को डोप टेस्ट में नाकाम रहने के कारण निलंबित कर दिया गया जबकि पोलैंड के भारोत्तोलक और बुल्गारिया के एक धावक को भी प्रतिबंधित दवाओं के सेवन के कारण बाहर कर दिया गया।

एक बड़े उलटफेर में गत चैम्पियन और विश्व रिकार्डधारी सुन यांग 1500 मीटर फ्रीस्टाइल हीट में फ्लाप रही । वहीं महिला फुटबाल से तीन बार का चैम्पियन अमेरिका बाहर हो गया। रूस में डोपिंग स्कैंडल के बाद एथलेटिक्स में नयी जान फूंकने की जरूरत थी लेकिन अयाना के 10000 मीटर की दौड़ जीतने के तुरंत बाद ही सवाल उठने लगे।

उसने 29 मिनट 17.45 सेकंड में रेस जीती और 1993 में बीजिंग की वांग जुंशिया का रिकार्ड 40 सेकंड के अंतर से तोड़ा। उसके चमत्कारिक प्रदर्शन के बाद लोग बातें बनाने लगे लेकिन उसने कहा कि वह पाक साफ है । उसने कहा , मेरी डोपिंग मेरी मेहनत है । मेरी डोपिंग जीसस है । इसके अलावा मैं पाक साफ हूं।

विश्व खेल ट्रिब्यूनल ने यूरोपीय चैम्पियन भारोत्तोलक थामस जीलिंक्सी और बुल्गारिया की 3000 मीटर स्टीपलचेस धावक सिल्विया डेनकोवा को डोपिंग के आरोप में बाहर कर दिया।