1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. Rio में डाइविंग पूल के पानी को साफ करने की कोशिश जारी

Rio में डाइविंग पूल के पानी को साफ करने की कोशिश जारी

डाइविंग स्पर्धा के दौरान जलशोधन प्रणाली में समस्या आ जाने के कारण पूल के पानी का रंग नीले से हरा हो गया। हालांकि, इसे फिर से नीला करने के प्रयास जारी हैं।

diving pool's water turns green at rio olympic- India TV Hindi
diving pool's water turns green at rio olympic

रियो डी जनेरियो: ब्राजील की मेजबानी में खेले जा रहे ओलम्पिक खेलों में डाइविंग स्पर्धा के दौरान जलशोधन प्रणाली में समस्या आ जाने के कारण पूल के पानी का रंग नीले से हरा हो गया। हालांकि, इसे फिर से नीला करने के प्रयास जारी हैं। ओलम्पिक खेलों के अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी।

ब्रिटेन के कांस्य पदक विजेता रहे डाइवर (गोताखोर) टॉम डाली ने भी इस पर हैरानी जताई है। मारिया लेंक एक्वेटिक्स सेंटर शुक्रवार को बंद था। डाली ने ट्वीट कर कहा, "आशा है कि हमें खराब पानी में डाइविंग नहीं करनी होगी।"

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, ओलम्पिक खेलों के अधिकारियों ने इसकी प्रतिक्रिया में कहा कि पूल के पानी को फिर से नीले रंग का करने के लिए काम जारी है और इस कारण सभी प्रशिक्षण रद्द कर दिए गए हैं। रियो ओलम्पिक आयोजन समिति ने इस बयान में कहा कि एथलीट बिना पानी के ट्रैम्पलीन के साथ प्रशिक्षण कर सकते हैं।

विश्व तैराकी महासंघ (फीना) ने कहा कि पानी के उपचार की प्रक्रिया में प्रयुक्त रसायनों के कारण पानी के टैंकों में यह परेशानी आई। उन्होंने कहा कि इसमें गोताखोर एथलीटों के स्वास्थ्य को कोई नुकसान नहीं है।