1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. रियो ओलम्पिक (तैराकी): फेल्प्स ने जीता 21वां स्वर्ण

रियो ओलम्पिक (तैराकी): फेल्प्स ने जीता 21वां स्वर्ण

रियो डी जनेरियो: अमेरिकी तैराक माइकल फेल्प्स ने मंगलवार को 200 मीटर बटरफ्लाई फाइनल में पहला स्थान हासिल करते हुए अपना 20वां ओलम्पिक स्वर्ण हासिल किया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक 31 साल के फेल्प्स

Michael Phelps- India TV Hindi
Michael Phelps

रियो डी जनेरियो: तरणताल के भीतर अपनी बादशाहत कायम रखते हुए अमेरिका के दिग्गज तैराक माइकल फेल्प्स ने मंगलवार को ओलंपिक में दो और स्वर्ण पदक अपने नाम किये। इसके साथ ही ओलंपिक में उनके 21 स्वर्ण पदक और कुल 25 पदक हो गये हैं।

कल से पहले 19 स्वर्ण पदक अपने नाम कर चुके फेल्प्स ने 200 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा में अपने प्रतिद्वंद्वी दक्षिण अफ्रीका के चाद ले क्लोस को बहुत पीछे छोड़ते हुए अपना 20वां सोना जीता। विश्व रिकार्ड धारक दिग्गज ओलंपियन ने यह रेस एक मिनट 53.36 सेकेण्ड में पूरी की। इस स्पर्धा का रजत पदक जापान के मसातो सकाई के नाम रहा। उन्होंने एक मिनट 53.40 सेकेण्ड में यह रेस पूरी की। वहीं हंगरी के तामस केंडेरसी ने एक मिनट 53.62 सेकेण्ड का समय निकालकर कांस्य पदक जीता। इसके बाद स्थानीय समयानुसार रात के करीब 12 बजे फेल्प्स ने अपने देश को एक और सोने का तमगा दिलाया। उन्होंने चार गुणा 200 फ्रीस्टाइल रिले की टीम स्पर्धा में अमेरिका को स्वर्ण पदक दिलाने में टीम की अगुवाई की। ब्राजील के उत्साही दर्शकों की भीड़ के समक्ष एक चैम्पियन की तरह उतरे फेल्प्स ने एक बार फिर अपने प्रदर्शन से लोगों को ताली बजाने और वाहवाही करने के लिए मजबूर किया।