1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. रियो ओलंपिक: सानिया-बोपन्ना का सामना स्टोसुर-पीयर्स से

रियो ओलंपिक: सानिया-बोपन्ना का सामना स्टोसुर-पीयर्स से

रियो डि जिनेरियो: ओलंपिक में पदक की प्रबल दावेदार सानिया मिर्जा और रोहन बोपन्ना की जोड़ी मिश्रित युगल के पहले दौर में सामंता स्टोसुर और जान पीयर्स की आस्ट्रेलियाई जोड़ी से भिड़ेगी। सानिया और बोपन्ना

Sania, Bopanna- India TV Hindi
Sania, Bopanna

रियो डि जिनेरियो: ओलंपिक में पदक की प्रबल दावेदार सानिया मिर्जा और रोहन बोपन्ना की जोड़ी मिश्रित युगल के पहले दौर में सामंता स्टोसुर और जान पीयर्स की आस्ट्रेलियाई जोड़ी से भिड़ेगी। सानिया और बोपन्ना ने छह जून को युगल रैंकिंग में शीर्ष दस में रहने के कारण ओलंपिक में जगह बनायी। अभी सानिया नंबर एक और बोपन्ना 15वीं रैंकिंग पर हैं। यदि वे पहले दौर में जीत दर्ज कर लेते हैं तो क्वार्टर फाइनल में उनका मुकाबला डेविड फेरर और कार्ला सुआरेज नवारो की स्पेनिश जोड़ी तथा रोमानिया के फ्लोरिन मर्जिया और मोनिका निकालेस्कू के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा। ( ओलंपिक की औऱ ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें)

फ्रांस के कारोलिन गर्सिया और निकोलस माहूट को शीर्ष वरीयता दी गयी है। सानिया तीसरी बार ओलंपिक में खेल रही हैं और उन्होंने अभी तक छह ग्रैंडस्लैम सहित 37 खिताब जीते हैं। वह एशियाई और राष्ट्रमंडल खेलों में भी पदक जीत चुकी हैं। बोपन्ना अपने दूसरे ओलंपिक में खेल रहे हैं। वीनस विलियम्स ने एकल और महिला युगल में बाहर होने के बाद मिश्रित युगल में भारतीय मूल के अमेरिकी राजीव राम के साथ जोड़ी बनायी है।