1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. रियो ओलम्पिक: सानिया-बोपन्ना की जोड़ी सेमीफाइनल में पहुंची

रियो ओलम्पिक: सानिया-बोपन्ना की जोड़ी सेमीफाइनल में पहुंची

सानिया मिर्जा और रोहन बोपन्ना की भारतीय जोड़ी ने रियो ओलम्पिक के मिश्रित युगल वर्ग के सेमीफाइनल में जगह बना ली है।

Sania Mirza and Rohan Bopanna- India TV Hindi
Sania Mirza and Rohan Bopanna

रियो डी जनेरियो: सानिया मिर्जा और रोहन बोपन्ना की भारतीय जोड़ी ने रियो ओलम्पिक के मिश्रित युगल वर्ग के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। भारतीय जोड़ी ने शुक्रवार को अपने दूसरे मुकाबले में ब्रिटेन के एंडी मरे और हीदर वॉटसन को हराया।

भारतीय जोड़ीदारों ने ओलम्पिक टेनिस सेंटर में यह मैच 6-4, 6-4 से जीता।

इससे पहले भारतीय खिलाड़ियों ने अपने पहले दौर के मुकाबले में आस्ट्रेलिया की समांथा स्टोसुर और जोनाथन पीयर्स की जोड़ी को हराया था। भारतीय जोड़ीदारों ने खेल की शुरुआत से ही अपना दबदबा बनाए रखते हुए यह मैच 7-5, 6-4 से जीता और क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी।