1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. रियो ओलंपिक: फाइनल में चूके अभिनव बिंद्रा, चौथे नबंर पर बाहर

रियो ओलंपिक: फाइनल में चूके अभिनव बिंद्रा, चौथे नबंर पर बाहर

रियो डि जिनेरियो: भारत के स्टार निशानेबाज अभिनव बिंद्रा आज यहां ओलंपिक खेलों के तीसरे दिन पुरूषों की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा के फाइनल में चौथे नंबर पर बाहर हो गए।

abhinav bindra- India TV Hindi
abhinav bindra

रियो डि जिनेरियो: आठ साल पहले बीजिंग ओलम्पिक में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचने वाले देश के स्टार निशानेबाज अभिनव बिंद्रा सोमवार को 10 मीटर एअर राइफल स्पर्धा में एक बार फिर इतिहास रचने से चूक गए। बिंद्रा स्पर्धा के फाइनल में चौथे स्थान पर रहे। बिंद्रा ने दूसरे प्रतिद्वंदियों को कडी टक्कर दी लेकिन आखिरी राउंड्स में मेडल की रेस से बाहर हो गए।

ओलम्पिक शूटिग सेंटर में बिंद्रा ने फाइनल में 163.8 अंकों के साथ चौथा स्थान हासिल किया। वह एक समय दूसरे और तीसरे स्थान पर चल रहे थे लेकिन बाद में उनका प्रदर्शन लगातार गिरता गया और वह पदक की दौड़ से बाहर हो गए।

इटली के निकोलो कैम्प्रीयानी ने 206.1 अंकों साथ स्वर्ण जीता जबकि यूक्रेन के शेरी कुलीस ने 204.6 अंकों के साथ रजत और रूस के ब्लादिमीर मासलेनीकोव ने 184.2 अंकों साथ कांस्य जीता।

निकोलो ने फाइनल ओलम्पिक रिकार्ड कायम किया। लंदन में कांस्य जीतने वाले गगन नारंग भी इस स्पर्धा में चुनौती पेश की थी लेकिन वह क्वालीफिकेशन दौर से बाहर हो गए थे।