1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. रियो ओलम्पिक (टेनिस): सानिया-बोपन्ना क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

रियो ओलम्पिक (टेनिस): सानिया-बोपन्ना क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

रियो डी जनेरियो: सानिया मिर्जा और रोहन बोपन्ना की भारतीय जोड़ी ने रियो ओलम्पिक में जीत के साथ शुरुआत करते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। सानिया और बोपन्ना ने पहले दौर में

bopanna, sania- India TV Hindi
bopanna, sania

रियो डी जनेरियो: सानिया मिर्जा और रोहन बोपन्ना की भारतीय जोड़ी ने रियो ओलम्पिक में जीत के साथ शुरुआत करते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। सानिया और बोपन्ना ने पहले दौर में आस्ट्रेलिया की समांथा स्टोसुर और जोनाथन पीयर्स की जोड़ी को हराया।

भारतीय जोड़ीदारों ने खेल की शुरुआत से ही अपना दबदबा बनाए रखते हुए यह मैच 7-5, 6-4 से जीता और क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। यह मुकाबला एक घंटे 13 मिनट चला। यह मैच बुधवार को खेला जाना था लेकिन भारी बारिश के कारण उस दिन कई मुकाबले गुरुवार तक के लिए टालने पड़े थे।

शुरू में ऐसा लग रहा था कि ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी सानिया और बोपन्ना की जोड़ी को जबरदस्त टक्कर देगी। पर शुरूआत में ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी द्वारा दवाब बनाने के बावजूद सानिया और बोपन्ना ने स्टोसुर और पीयर्स के सामने कड़ी चुनौती पेश की। हालांकि पहले सेट में जरूर कुछ संघर्ष देखने को मिला पर भारतीय जोड़ी ने अपना लय हासिल करते हुए पहला सेट 7-5 के अंतर से जीत लिया।

पहले सेट की जीत के बाद चौथी वरियता प्राप्त सानिया-बोपन्ना की जोड़ी ने दूसरे सेट में भी लय बरकरार रखा। इस सेट में ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी ने वापसी करने की भरसक कोशिश की। लेकिन भारतीय जोड़ी ने उन्हें कभी बढ़त बनाने का मौका नहीं दिया और अंत में 6-4 के स्कोर के साथ सैट और मैच अपने नाम कर लिया। अब भारतीय जोड़ी का मुकाबला ब्रिटेन की गैरवरीय जोड़ी एंडी मुरे और हीथर वॉटसन से क्वार्टर फाइनल में होगी। 

सानिया रियो ओलंपिक के महिला युगल और बोपन्ना पुरूष युगल का मुकाबला हार चुके हैं।