1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. रियो ओलम्पिक 2016: नॉकआउट दौर में पहुंचे भारत के अतानू दास

रियो ओलम्पिक 2016: नॉकआउट दौर में पहुंचे भारत के अतानू दास

रियो डी जेनेरियो: भारत के अतानू दास शुक्रवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुषों के व्यक्तिगत रैंकिंग राउंड स्पर्धा में पांचवां स्थान हासिल करते हुए नॉकआउट के लिए क्वालीफाई कर गए हैं। अतानू ने 64

atanu das- India TV Hindi
atanu das

रियो डी जेनेरियो: भारत के अतानू दास शुक्रवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुषों के व्यक्तिगत रैंकिंग राउंड स्पर्धा में पांचवां स्थान हासिल करते हुए नॉकआउट के लिए क्वालीफाई कर गए हैं। अतानू ने 64 तीरंदाजों के बीच रैंकिंग राउंड में पांचवां स्थान हासिल किया। नॉकआउट राउंड में कुल 32 तीरंदाज पहुंचे।

दक्षिण कोरिया के वूजिन किम ने 700 अंकों के साथ रैंकिंग राउंड में नया विश्व व ओलम्पिक रिकॉर्ड कायम किया। इससे पहले विश्व व ओलम्पिक रिकॉर्ड 699 अंकों का था।

अतानू ने 683 अंक जुटाए। अमेरिका के ब्रैडी एलिसन 690 अंकों के साथ तालिका में दूसरे और इटली के डेविड पास्क्वालुकी 685 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

इस स्पर्धा का नॉकआउट दौर 8 अगस्त को आयोजित होगा, जिसे पार करते हुए खिलाड़ी अंतिम-16 में जगह बनाएंगे।