1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. रियो ओलम्पिक: बॉक्सर विकास कृष्ण यादव क्वार्टर फाइलन में पहुंचे

रियो ओलम्पिक: बॉक्सर विकास कृष्ण यादव क्वार्टर फाइलन में पहुंचे

भारतीय मुक्केबाज विकास कृष्णन शनिवार को ब्राजील में चल रहे रियो ओलंपिक में क्वाटर फाइनल में पहुंच चुके हैं। विकास का मुकाबला यहां तुर्की के मुक्केबाज ओंदेर सिपल से थे जिन्हें हराकर

vikas- India TV Hindi
vikas

रियो डि जिनेरियो: भारत के विकास कृष्णन ओलंपिक पदक से एक जीत दूर है जिन्होंने रियो ओलंपिक में पुरूषों की 75 किलो मिडिलवेट मुक्केबाजी में तुर्की के सिपल ओंडेर को 3.0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। भारतीय मुक्केबाज ने तेज रफ्तार पहले दौर में अच्छे जवाबी पंच लगाये और पूरे मुकाबले में लय कायम रखी।

पहला दौर खत्म होने में 38 सेकंड बाकी थे जब तुर्की के मुक्केबाज को आंखों से खून बहने के कारण ब्रेक लेना पड़ा। दूसरे दौर में भी सिपल ने रक्षात्मक खेल दिखाया और विकास से दूरी बनाये रखी। एशियाई खेलौं के पूर्व स्वर्ण पदक विजेता विकास ने संभलकर खेलते हुए सिपल के घूंसों का माकूल जवाब दिया।

अब उसका सामना उजबेकिस्तान के बेक्जेमिर मेलिकुजियेव से होगा जिसने 2015 एशियाई चैम्पियनशिप फाइनल में उसे हराया था। मेलिकुजियेव 2015 विश्व चैम्पियनशिप में रजत और 2014 युवा ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक जीत चुका है। उसे 2015 में एशियाई मुक्केबाजी परिसंघ ने सर्वश्रेष्ठ पुरूष मुक्केबाज चुना था। विकास लंदन ओलंपिक 2012 में पहले ही दौर में बाहर हो गया था जब विजेता चुने जाने के बाद उससे मैच छीन लिया गया।