1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. बोपन्ना-जीवन ने ख़त्म किया 4 साल का इंतज़ार, बने चेन्नई ओपन डबल्स चैंपियन

बोपन्ना-जीवन ने ख़त्म किया 4 साल का इंतज़ार, बने चेन्नई ओपन डबल्स चैंपियन

चेन्नई: आखिरकार चार साल बाद एटीपी चेन्नई ओपन टेनिस की डबल्स ट्रॉफी भारत की झोली में आ ही गई। पहली बार दो भारतीय जोडि़यों के बीच खेले गए फाइनल में दिग्गज रोहन बोपन्ना और जीवन

Rohan Bopanna and Jeevan Nedunchezhiyan- India TV Hindi
Rohan Bopanna and Jeevan Nedunchezhiyan

चेन्नई: आखिरकार चार साल बाद एटीपी चेन्नई ओपन टेनिस की डबल्स ट्रॉफी भारत की झोली में आ ही गई। पहली बार दो भारतीय जोडि़यों के बीच खेले गए फाइनल में दिग्गज रोहन बोपन्ना और जीवन नेदुचेझियन की जोड़ी ने बाजी मारी ली।

बोपन्ना व नेदुचेझियन ने रविवार को चेन्नई में खेले गए फाइनल में हमवतन दिविज शरण और पूरव राजा की जोड़ी को 6-3, 6-4 से शिकस्त देकर पहली बार यह ट्रॉफी जीती। सातवीं बार कोई भारतीय जोड़ी यहां चैंपियन बनीं। दोनों भारतीय जोडि़यों के बीच होने वाले इस मुकाबले को काफी रोमांचक माना जा रहा था और ऐसा हुआ भी। शरण और राजा ने बोपन्ना और जीवन को कड़ी चुनौती दी, लेकिन वह उनसे पार नहीं पा सके। ऑस्ट्रेलियन ओपन से पहले बोपन्ना के लिए यह जीत मनोबल बढ़ाने वाली होगी।