1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. आइसलैंड का जश्न अविश्वसनीय: रोनाल्डो

आइसलैंड का जश्न अविश्वसनीय: रोनाल्डो

पुर्तगाल के स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने यूरोपियन फुटबाल चैम्पियनशिप 2016 के ग्रुप-एफ में आइसलैंड के साथ 1-1 से ड्रॉ हुए मुकाबले के बाद प्रतिद्वंदी टीम द्वारा मनाए गए जश्न की आलोचना की है।

iceland vs portugal match

रोनाल्डो ने कहा, "यह काफी मुश्किल होता है, जब एक टीम कोई कोशिश तक नहीं करती। पुर्तगाल ने फुटबाल खेलने की कोशिश की और हमने हर मुकाबला जीतने की कोशिश की। अपने अगले मुकाबले में जीत के लिए हम 100 प्रतिशत आश्वस्त हैं।"

रोनाल्डो की बातें आइसलैंड की टीम को चुभी हैं। आइसलैंड के डिफेंडर कारी आर्नासोन ने रोनाल्डो के रवैये की खिल्ली उड़ाई है। आर्नासोन पूरे मैच में रोनाल्डो को मार्क किए हुए थे।

आर्नासोन ने कहा, "यह और भी सुखद है जब आप उन्हें (रोनाल्डो को) रोता-बिसूरता पराजित देखते हैं। ठीक है, वह जो चाहे कह सकते हैं। सच यह है कि उन्हें कोई मौका नहीं मिला। एक मिला भी तो उसे गोल में नहीं डाल सके। अब क्या कहूं? रोता हुआ पराजित।"

आर्नासोन इतने पर ही नहीं माने। अर्जेटीना के खिलाड़ी लिओनेल मेसी से रोनाल्डो की चिर परिचित प्रतिद्वंद्विता को हवा देते हुए उन्होंने कहा कि मेसी हमेशा ही रोनाल्डो से बेहतर रहे हैं।