1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. रूस ने ओलंपिक को लेकर अनिश्चितता पर शांत रहने की अपील की

रूस ने ओलंपिक को लेकर अनिश्चितता पर शांत रहने की अपील की

रूसी ओलंपिक समिति (आरओसी) ने बयान में कहा, ‘‘वर्तमान स्थिति में जो सबसे खराब हो सकता है वह हड़बड़ी है। ’’

Tokyo Olympic- India TV Hindi
Image Source : GETTY IMAGE Tokyo Olympic

रूसी ओलंपिक अधिकारियों ने सोमवार को वैश्विक खेल समुदाय से आगामी ओलंपिक खेलों पर मंडरा रहे कोरोना वायरस के खतरे पर शांत बने रहने का आग्रह किया। रूसी ओलंपिक समिति (आरओसी) ने बयान में कहा, ‘‘वर्तमान स्थिति में जो सबसे खराब हो सकता है वह हड़बड़ी है। ’’

इसमें कहा गया है, ‘‘आरओसी खेल समुदाय के सभी प्रतिनिधियों से ओलंपिक को लेकर शांत बने रहने और तोक्यो 2020 ओलंपिक खेलों की तैयारियों के दौरान व्यवस्थित और रचनात्मक रूप से काम करने का आग्रह करती है। ’’

जापान में 24 जुलाई से शुरू होने वाले खेलों पर विश्व स्तर पर फैले कोरोना वायरस के कारण अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। कई राष्ट्रीय खेल महासंघों ने इन्हें स्थगित करने की अपील की है।