1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. रूसी जांचकर्ताओं ने डोपिंग मामले में 50 एथलीटों से पूछताछ की

रूसी जांचकर्ताओं ने डोपिंग मामले में 50 एथलीटों से पूछताछ की

मॉस्को: रूस के जांचकर्ताओं ने डोपिंग आरोपों की जांच के सिलसिले में करीब 50 एथलीटों, कोचों और प्रबंधकों से पूछताछ की। रूस की जांचकर्ता समिति ने इसकी जानकारी दी। समाचार एजेंसी स्पुतनिक की रिपोर्ट

Russia, doping- India TV Hindi
Russia, doping

मॉस्को: रूस के जांचकर्ताओं ने डोपिंग आरोपों की जांच के सिलसिले में करीब 50 एथलीटों, कोचों और प्रबंधकों से पूछताछ की। रूस की जांचकर्ता समिति ने इसकी जानकारी दी। 

समाचार एजेंसी स्पुतनिक की रिपोर्ट के अनुसार, 2014 से ही रूसी एथलीटों की संलिप्तता वाला डोपिंग मामला जारी है। यह मामला जुलाई 2016 में उस वक्त और अधिक गर्म हो गया, जब विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा) एक रिपोर्ट प्रकाशित कर रूस पर डोपिंग कार्यक्रम चलाने का आरोप लगाया। 

समिति के मीडिया संपर्क विभाग से संबद्ध स्वेतलाना पेट्रोन्को ने कहा, "कानूनी कार्रवाई के तहत जांचकर्ताओं ने 50 एथलीटों, कोचों और प्रबंधकों से पूछताछ की और एथलीटों की जांच के संबंध में जानकारी हासिल की।"