1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप: केन्या की रूथ चैपन्गेटिच ने जीता मैराथन में गोल्ड मेडल

विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप: केन्या की रूथ चैपन्गेटिच ने जीता मैराथन में गोल्ड मेडल

केन्या की टॉप एथलीट रूथ चैपन्गेटिच ने इतिहास रचते हुए यहां जारी विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में शनिवार को महिलाओं की मैराथन स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता।

<p>विश्व एथलेटिक्स...- India TV Hindi
Image Source : TWITTER/IAAFDOHA2019 विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप: केन्या की रूथ चैपन्गेटिच ने जीता मैराथन में गोल्ड मेडल

दोहा| केन्या की टॉप एथलीट रूथ चैपन्गेटिच ने इतिहास रचते हुए यहां जारी विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में शनिवार को महिलाओं की मैराथन स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता। भारी गर्मी में आयोजित इस मैराथन में रूथ ने दमदार प्रदर्शन किया और 2:32:43 का समय निकालते हुए पहले पायदान पर रही।

जीत के बाद रूथ ने कहा, "मैं बहुत अच्छा महसूस कर रही हूं। मैं बहुत खुश हूं और जीत के लिए भगवान का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं। यहां की परिस्थितियां मेरे लिए उतनी खराब नहीं थी।"

गत विजेता बहरीन की रोज चेलिमो दूसरे पायदान पर रही। उन्होंने 2:33:46 का समय निकालते हुए रजत पदक हासिल किया। वह रूथ से 63 सेकेंड पीछे रही। कांस्य पदक नामीबिया की राष्ट्रमंडल चैंपियन हेलिया जोहानेस के नाम रहा। उन्होंने 2:34:15 का समय निकाला।