A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. साई ने राष्ट्रीय खेल महासंघ के साथ मिलकर प्रशिक्षकों के लिए वर्कशॉप शुरू की

साई ने राष्ट्रीय खेल महासंघ के साथ मिलकर प्रशिक्षकों के लिए वर्कशॉप शुरू की

केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू ने गुरुवार को भारतीय खेल प्रधिकरण (साई) द्वारा प्रशिक्षकों के लिए शुरू की गई 21 दिनों की वर्कशॉप के पहले सत्र में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।

<p>साई ने राष्ट्रीय खेल...- India TV Hindi
Image Source : PTI (FILE) साई ने राष्ट्रीय खेल महासंघ के साथ मिलकर प्रशिक्षकों के लिए वर्कशॉप शुरू की

नई दिल्ली| केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू ने गुरुवार को भारतीय खेल प्रधिकरण (साई) द्वारा प्रशिक्षकों के लिए शुरू की गई 21 दिनों की वर्कशॉप के पहले सत्र में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। साई ने राष्ट्रीय खेल महासंघ (एनएसएफ) के साथ मिलकर प्रशिक्षकों के लिए यह 21 दिन की वर्कशॉप शुरू की है।

पहले सत्र में द्रोणाचार्य अवार्ड विजेता संजीव सिंह ने सत्र का संचालन किया जिसमें रिजिजू के अलावा, केंद्रीय मंत्री और भारतीय तीरंदाजी महासंघ के अध्यक्ष अर्जुन मुंडा ने भी शिरकत की।

रिजिजू के कार्यालय ने एक ट्वीट करते हुए बताया, "21 दिन की ऑनलाइनल वर्कशॉप की आज (गुरुवार) शुरुआत हुई जिसमें पहले सत्र में तीरंदाजी पर द्रोणाचार्य अवार्ड विजेता संजीव सिंह ने बात की जिसमें रिजिजू और मुंडा ने भी शिरकत की। यह साई और एनएसएफ द्वारा आयोजित किया गया पहला ऑनलाइन कार्यक्रम है।