1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. मलेशिया मास्टर्स के क्वार्टर फाइनल में पहुंची सायना और सिंधु, समीर हुए बाहर

मलेशिया मास्टर्स के क्वार्टर फाइनल में पहुंची सायना और सिंधु, समीर हुए बाहर

सायना ने दक्षिण कोरिया की एन से यंग को कड़े मुकाबले में 25-23, 21-12 से मात दी। अब अंतिम आठ में सायना ओलम्पिक चैम्पियन स्पेन की कैरोलिना मारिन का सामना करेंगी।

Saina Nehwal- India TV Hindi
Image Source : GETTY IMAGES Saina Nehwal

कुआलालम्पुर| भारत की दो शीर्ष महिला बैडमिंटन खिलाड़ियों-सायना नेहवाल और पीवी सिंधु ने गुरुवार को मलेशिया मास्टर्स टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। पुरुष खिलाड़ी समीर वर्मा हालांकि दूसरे दौर में हार कर टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।

सायना ने दक्षिण कोरिया की एन से यंग को कड़े मुकाबले में 25-23, 21-12 से मात दी। 39 मिनट तक चले मैच में सायना को पहले गेम तो कड़ी मेहनत करनी पड़ी। दूसरे गेम में हालांकि वह आसानी से जीत दर्ज करने में सफल रहीं। अंतिम आठ में सायना ओलम्पिक चैम्पियन स्पेन की कैरोलिना मारिन का सामना करेंगी। मारिन ने चीन की काई यान यान को 21-16, 21-18 से हराया।

विश्व चैम्पियन सिंधु ने जापान की आया ओहोरी को 21-10, 21-15 से हरा क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। इस आसान से जीत के लिए सिंधु ने 34 मिनट की मेहनत की। क्वार्टर फाइनल में सिंधु के सामने चीनी ताइपे की ताइ जु यिंग और दक्षिण कोरिया की सुंग जी ह्यून में से कोई एक खिलाड़ी हो सकती है।

पुरुष एकल वर्ग में समीर का सफर दूसरे दौर में खत्म हो गया। समीर को मलेशिया के ली जिल जिया ने 21-19, 22-20 से हराया।