नई दिल्ली: सायना नेहवाल इंडिया ओपन सुपर सिरीज़ के सेमी फ़ाइनल में स्पेन की कैरोलिन मैरिन को हराकर विश्वव की नंबर एक खिलाड़ी बन गईं। शीर्ष पर पहुंचने वाली वह पहली भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी हैं।
हालंकि आधिकारिक रुप से रैंकिंग गुरुवार को आएगी लेकिनमैरिन को हराने के बाद 25 वर्षीय सायना का पहली पायदान पर पहुंचना तय है।
इसके पहले प्रकाश पादुकोण पुरुष वर्ग में विश्व के नंबर एक खिलाड़ी रह चुके हैं।
सायना को दूसरे सेमी फ़ाइनल में जापान की यूई हाशीमोतो से खेलना है लेकिन अगर वह हार भी जाती हैं तो भी वह शीर्ष स्थान पर ही रहेंगी।
सायना अब तक 14 अंतरराष्ट्रीय ख़िताब जीत चुकी हैं। हाल ही में वह प्रतिष्ठित ऑल इंग्लैंड चाम्पियनशिप के फ़ाइनल में पहुंचने वाली पहली बारतीय महिला खिलाड़ी बनी थी।