1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. सायना एशियन चैम्पियनशिप के अगले दौर में पहुंचीं

सायना एशियन चैम्पियनशिप के अगले दौर में पहुंचीं

भारत की अग्रणी महिला बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल ने गुरुवार को एशिया बैडमिंटन चैम्पियनशिप के प्री-क्वार्टर फाइनल में थाईलैंड की निटचाओन जिंदापोल को हराकर अगले दौर में प्रवेश कर लिया।

Saina Nehwal
- India TV Hindi
Saina Nehwal

वुहान (चीन): भारत की अग्रणी महिला बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल ने गुरुवार को एशिया बैडमिंटन चैम्पियनशिप के प्री-क्वार्टर फाइनल में थाईलैंड की निटचाओन जिंदापोल को हराकर अगले दौर में प्रवेश कर लिया। पांचवीं वरीय सायना को अपने विपक्षी को हराने में कोई दिक्कत नहीं हुई। उन्होंने जिंदापोल को सीधे सेटों में 21-14, 21-18 से हराया। क्वार्टर फाइनल में उनका मुकाबला वांग शिजिआन से होगा।

एक और भारतीय महिला खिलाड़ी पी.वी. सिंधु हालांकि अपना मुकाबला हर कर टूर्नामेंट से बाहर हो गईं। उन्हें चीनी ताइपे की ताई जू यिंग ने 21-13, 20-22, 8-21 से मात दी। सिंधु ने हालांकि कड़ी प्रतिस्पर्धा की, लेकिन वह मैच नहीं जीत पाईं।

अन्होंने पहला गेम जीत कर अच्छी शुरुआत की। दूसरे गेम में भी उनके पास 12-6 की बढ़त थी, लेकिन इसके बात यिंग ने शानदार वापसी की और गेम अपने नाम कर लिया।

इसके बाद सिंधु यिंग का मुकाबला नहीं कर पाईं और मैच हार गईं।

अपना खिताब बचाने इस टूर्नामेंट में उतरीं विश्व नंबर एक महिला खिलाड़ी राटचानोक इंटानोन की उम्मीदों को जापान की सायाका साटो ने तोड़ दिया। साटो ने इंटानोन को 63 मिनट चले मुकाबले में 17-21, 21-16, 21-17 से मात दी। इंटानोन इस टूर्नामेंट में तीन सुपरसीरीज खिताब जीत कर आई थीं।

पिछले साल की उप-विजेता चीन की ली झुइरुई ने अकाने यामागुची को 63 मिनट चले मुकाबले में 21-16, 18-21, 21-19 से हराया। क्वार्टर फाइनल में झुइरुई का मुकाबला यिंग से होगा।

मिश्रित युगल में झांग नान और झाओ युनलेई की जोड़ी ने मलेशिया की टान किआन मेंग और लाई पेई जिंग की जोड़ी को आसानी से 21-10, 21-12 से हरा दिया।

मौजूदा चैम्पियन और दूसरी वरीय टोनटोवी अहमद और लिलियाना नाटसिर की जोड़ी ने चीन की झु चेन और मा जिन की जोड़ी को 21-12, 21-16 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

पुरुष एकल में पिछले साल के उप-विजेता टिअन होयुवेर ने हांग-कांग के अंगुश लोंग को 21-18, 21-14 से मात दी। वहीं, सातवीं वरीय इंडोनेशिया के टोमी सुगिआटरे ने थाईलैंड के बोनस्क पोनसाना को 21-17, 21-9 से शिकस्त दी।