1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. मैने अच्छा खेला पर बेहतर खेल सकती थी: साइना

मैने अच्छा खेला पर बेहतर खेल सकती थी: साइना

साइना नेहवाल ने इंडिया ओपन सेमीफाइनल में ओलंपिक चैम्पियन लि शूरूइ के खिलाफ अपने प्रदर्शन पर संतोष जताया लेकिन निर्णायक गेम में आखिरी दो अंक गंवाने का उसे अफसोस है।

Saina Nehwal
- India TV Hindi
Saina Nehwal

नई दिल्ली: साइना नेहवाल ने इंडिया ओपन सेमीफाइनल में ओलंपिक चैम्पियन लि शूरूइ के खिलाफ अपने प्रदर्शन पर संतोष जताया लेकिन निर्णायक गेम में आखिरी दो अंक गंवाने का उसे अफसोस है। साइना ने मैच के बाद कहा, मेरे ख्याल से इस मैच में अंतर कुछ ही अंकों का था। मैने निर्णायक गेम में दो अंक गंवाए जिससे सारा अंतर पैदा हुआ। वह लाइन के काफी नजदीक से खेल रही है और यही वजह है कि मैच जीत रही है। मैने बेवकूफाना गलतियां की और एक लाइन काल छोड़ा। मेरे खेल में कोई खराबी नहीं थी।

उसने कहा, मैं अपने खेल से संतुष्ट हूं। मैने अच्छा खेला। मैने ह्यून सुंग जि और निशाओन जिंडापोल को हराया। लि के खिलाफ पिछली बार मैने चाइना सुपर सीरिज में खेला था और वह एकतरफा जीती थी। इस बार मैं पहला गेम जीत सकती थी। उसने कहा, मैं बेहतर आकलन कर रही हूं लेकिन चोट के कारण मैच अभ्यास कम है। इन खिलाडि़यों के खिलाफ अधिक खेलना जरूरी है। चोट से उबरने के बाद खेलते समय सब कुछ नया लगता है। मैने दो टूर्नामेंटों में अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन यहां प्रदर्शन बेहतर था।
उसने कहा, मैं पहला गेम 20-19 से जीत सकती थी। ऐसे मैचों से आत्मविश्वास बढ़ता है लेकिन हारकर खीज भी होती है। मैने अच्छा खेलना लेकिन मुझे पता है कि मैं बेहतर खेल सकती थी।