1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. बैडमिंटन: सायना नेहवाल मलेशिया मास्टर्स के सेमीफाइनल में केरोलिना मारिन से हारीं

बैडमिंटन: सायना नेहवाल मलेशिया मास्टर्स के सेमीफाइनल में केरोलिना मारिन से हारीं

मारिन ने नेहवाल को सीधे गेमों में 21-16, 21-13 से मात देते हुए फाइनल में जगह बना ली है।

<p>बैडमिंटन: सायना...- India TV Hindi
Image Source : GETTY IMAGES बैडमिंटन: सायना नेहवाल मलेशिया मास्टर्स के सेमीफाइनल में केरोलिना मारिन से हारीं

कुआलालम्पुर: भारत की अग्रणी महिला बैडमिटन खिलाड़ी सायना नेहवाल को शनिवार को मलेशिया मास्टर्स के सेमीफाइनल में मौजूदा ओलम्पिक चैम्पियन स्पेन की केरोलिना मारिन हार झेलनी पड़ी। मारिन ने नेहवाल को सीधे गेमों में 21-16, 21-13 से मात देते हुए फाइनल में जगह बना ली है। लंदन ओलम्पिक में कांस्य पदक जीत चुकीं नेहवाल और रियो ओलम्पिक में गोल्ड मेडल जीतने वाली मारिन के बीच यह अब तक का 11वां मैच था। स्पेनिश खिलाड़ी ने छह जबकि नेहवाल ने पांच मुकाबलों में जीत दर्ज की है। 

नेहवाल ने पिछले मुकाबले में जापान नोजोमी ओकुहारा को 21-18, 23-21 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। मारिन के खिलाफ भारतीय खिलाड़ी शुरू से ही परेशानी में नजर आई और पहले गेम में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई। मारिन ने दूसरे गेम में भी अपनी तेजी का बेहतरीन उपयोग किया और मैच जीतने में कामयाब रही। 

दानों खिलाड़ियों के बीच यह मैच 40 मिनट तक चला।