A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. स्क्वॉश : संधू क्राइस्टचर्च अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में

स्क्वॉश : संधू क्राइस्टचर्च अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में

क्राइस्टचर्च: भारत के हरिंदर पाल संधू ने शुक्रवार को एक बेहद कड़े मुकाबले में चीनी ताइपे के जेम्स हुवांग को 14-12, 7-11, 11-6, 9-11, 11-9 से हराकर 10,000 डॉलर इनामी राशि वाले क्राइस्टचर्च अंतर्राष्ट्रीय स्क्वॉश

स्क्वॉश : संधू...- India TV Hindi
स्क्वॉश : संधू क्राइस्टचर्च अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में

क्राइस्टचर्च: भारत के हरिंदर पाल संधू ने शुक्रवार को एक बेहद कड़े मुकाबले में चीनी ताइपे के जेम्स हुवांग को 14-12, 7-11, 11-6, 9-11, 11-9 से हराकर 10,000 डॉलर इनामी राशि वाले क्राइस्टचर्च अंतर्राष्ट्रीय स्क्वॉश टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।

पीएसए वर्ल्ड टूर के अंतर्गत आने वाले इस टूर्नामेंट के छठे वरीय संधू ने हुवांग को 73 मिनट चले संघर्षपूर्ण मुकाबले में मात दी।

संधू अब सेमीफाइनल में शीर्ष वरीय जर्मनी के राफेल कांद्रा के खिलाफ खेलेंगे।

इससे पहले संधू ने टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड के इवान विलियम्स को 11-9, 12-10, 11-8 से हराया था।