1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. रियो ओलम्पिक: सेमीफाइनल में हारे सानिया-बोपन्ना, पदक की उम्मीद अब भी बाकी

रियो ओलम्पिक: सेमीफाइनल में हारे सानिया-बोपन्ना, पदक की उम्मीद अब भी बाकी

रियो डी जनेरियो: भारत की सानिया मिर्जा और रोहन बोपन्ना की जोड़ी यहां जारी 31वें ओलम्पिक खेलों की मिश्रित युगल जोड़ी शनिवार को सेमीफाइनल में हार गई है। ओलम्पिक टेनिस सेंटर में हुए इस मुकाबले

sania- bopanna
- India TV Hindi
sania- bopanna

रियो डी जनेरियो: भारत की सानिया मिर्जा और रोहन बोपन्ना की जोड़ी यहां जारी 31वें ओलम्पिक खेलों की मिश्रित युगल जोड़ी शनिवार को सेमीफाइनल में हार गई है। ओलम्पिक टेनिस सेंटर में हुए इस मुकाबले में सानिया और बोपन्ना को अमेरिका की वीनस विलियम्स और राजीव राम ने हराया।

एक घंटे तक चले इस मुकाबले में अमेरिकी जोड़ीदारों ने भारतीय जोड़ीदारों को 2-6, 6-2, 10-2 से पराजित कर अपने लिए कम से कम रजत पदक सुरक्षित कर लिया है।

अब भारतीय खिलाड़ियों को कांस्य पदक के लिए प्लेऑफ मैच में खेलना होगा। यह मैच दूसरे सेमीफाइनल में हारने वाली टीम के साथ होगा।