1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. मेड्रिड ओपन के फाइनल में पहुंची सानिया-मार्टिना की जोड़ी

मेड्रिड ओपन के फाइनल में पहुंची सानिया-मार्टिना की जोड़ी

मेड्रिड: शीर्ष महिला युगल जोड़ी भारत की सानिया मिर्जा और स्विट्जरलैंड की मार्टिना हिंगिस ने मेड्रिड ओपन टेनिस के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। सानिया-हिंगिस की जोड़ी ने शुक्रवार को सेमीफाइनल में वानिया किंग

Tennis- India TV Hindi
sania mirza, martina hingis

मेड्रिड: शीर्ष महिला युगल जोड़ी भारत की सानिया मिर्जा और स्विट्जरलैंड की मार्टिना हिंगिस ने मेड्रिड ओपन टेनिस के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। सानिया-हिंगिस की जोड़ी ने शुक्रवार को सेमीफाइनल में वानिया किंग और अला क्रुडयावेत्सेवा की जोड़ी को 6-2, 6-0 से मात दी। क्ले कोर्ट पर खेले गए इस मुकाबले में सानिया और हिंगिस की जोड़ी ने महज 51 मिनट में ही मुकाबला अपने नाम कर लिया।

सानिया और हिंगिस की जोड़ी साल के अपने पांचवें खिताब के लिए कैरोलिन गार्शिया और क्रिस्टिना म्लाडेनोविक की जोड़ी से भिड़ेगी।

सानिया और हिंगिस की जोड़ी ने इस साल सिडनी, ब्रिस्बेन, आस्ट्रेलियन और सेंट पीटर्सबर्ग ओपन के खिताब अपने नाम किए हैं।

गार्शिया और म्लाडेनोविक की जोड़ी ने इकाटेरिना माकारोवा और इलेना वेसनिना की जोड़ी को 6-2,6-3 से हराकर फाइनल में जगह बनाई है।

सानिया और हिंगिस की जोड़ी शुरू से ही अपने विपक्षी पर हावी थी। इस जोड़ी ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल खेला।