1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. भारतीय हॉकी टीम के कप्‍तान सरदार सिंह पर रेप का केस दर्ज

भारतीय हॉकी टीम के कप्‍तान सरदार सिंह पर रेप का केस दर्ज

भारतीय हॉकी टीम के कप्‍तान सरदार सिंह के खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज किया गया है। सरदार सिंह की मंगेतर अशपाल कौर की शिकायत पर रेप का मुकदमा दर्ज किया गया है।

sardar singh- India TV Hindi
sardar singh

चंडीगढ़: भारतीय हॉकी टीम के कप्‍तान सरदार सिंह के खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज किया गया है। सरदार सिंह की मंगेतर अशपाल कौर की शिकायत पर रेप का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि सरदार सिंह को मुकदमा दर्ज होने की सूचना दे दी गई है। सरदार सिंह इस समय ओलंपिक की तैयारियों में व्यस्त हैं।

बताया जा रहा है कि अशपाल कौर और सरदार सिंह की पहली मुलाकात 2012 में लंदन ओलिंपिक के दौरान हुई थी। उसके बाद से दोनों साथ में रह रहे थे। अशपाल कौर भी हॉकी खिलाड़ी हैं। वह इंग्लैंड की अंडर-19 टीम की ओर से खेल चुकी हैं। अगस्त 2014 में दोनों ने सगाई कर ली थी।

कुछ दिन पहले सरदार सिंह ने हॉकी इंडिया (HI) का समर्थन करते हुए कहा था कि अगर पाकिस्तान के खिलाड़ियों को हॉकी इंडिया लीग (HIL) में खेलना है तो उन्हें पहले माफी मांगनी पड़ेगी।