1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. Serie A : वेरोना ने अटलांटा को 1-1 की बराबरी पर रोका, मिलान ने बोलोना पर दर्ज की जीत

Serie A : वेरोना ने अटलांटा को 1-1 की बराबरी पर रोका, मिलान ने बोलोना पर दर्ज की जीत

अटलांटा से ही ऋण पर वेरोना की ओर से खेल रहे माटियो पेसिना ने नौ मिनट बाद स्कोर 1-1 कर दिया।

Serie A, Verona, Atlanta ,Milan, Bolona- India TV Hindi
Image Source : GETTY IMAGES Football

अटलांटा की सिरी ए में दूसरे स्थान पर रहने की उम्मीदों को झटका लगा जब हेलास वेरोना ने शनिवार को उसे 1-1 से बराबरी पर रोका दिया। डुवान जापटा ने विरोधी टीम की गलती का फायदा उठाते हुए 50वें मिनट में अटलांटा को बढ़त दिला दी। 

वहीं अटलांटा से ही ऋण पर वेरोना की ओर से खेल रहे माटियो पेसिना ने नौ मिनट बाद स्कोर 1-1 कर दिया।

इस ड्रॉ के बाद अटलांटा और इंटर मिलान दोनों के समान 71 अंक हैं। मिलान की टीम बेहतर गोल अंतर के कारण दूसरे स्थान पर है और उसे रविवार को रोमा के खिलाफ उसके मैदान पर खेलना है। 

इटालियन लीग में शीर्ष पर चल रहे यूवेंटस ने छह अंक की बढ़त बना रखी है और सोमवार को चौथे स्थान पर चल रहे लाजियो से भिड़ेगा।