1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. शंघाई मास्टर्स में अंपायर से भिड़े निक किर्गियोस, लगा 10,000 डॉलर का जुर्माना

शंघाई मास्टर्स में अंपायर से भिड़े निक किर्गियोस, लगा 10,000 डॉलर का जुर्माना

पहले दौर में 4-6, 6-4, 6-3 से हार मिलने के बाद टूर्नामेंट से बाहर हुए किर्गियोस को मैच अंपायर और फ्रांस के निवासी डेमिन डुमुसोइस से बहस करते देखा गया। 

Nick Kyrgios- India TV Hindi
Image Source : GETTY IMAGES Nick Kyrgios

ऑस्ट्रेलिया के टेनिस खिलाड़ी निक किर्गियोस शंघाई मास्टर्स टूर्नामेंट के पहले दौर में मिली हार के बाद मैच अंपायर पर भड़क गए। खबरों के मुताबिक, पुरुष एकल वर्ग के पहले दौर में किर्गियोस को अमेरिका के क्वालीफायर ब्रेडली क्लाहन ने मात दी। ब्रेडली से पहले दौर में 4-6, 6-4, 6-3 से हार मिलने के बाद टूर्नामेंट से बाहर हुए किर्गियोस को मैच अंपायर और फ्रांस के निवासी डेमिन डुमुसोइस से बहस करते देखा गया। 

इस मैच के दूसरे सेट के दौरान अंपायर ने किर्गियोस को कहा कि उनका एक प्वॉइंट काफी बॉर्डरलाइन था, जिससे लगता है कि इसमें अधिक प्रयास नहीं किया गया। इसकी प्रतिक्रिया में किर्गियोस ने कहा, "मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता और तुम्हें कोई अधिकार नहीं है ये कहने का कि ये बेहद खराब शॉट था।"

किर्गियोस ने थोड़ी देर बाद एक शॉट मारकर कहा कि क्या ये बॉर्डरलाइन था? किर्गियोस पर इस घटना के कारण 10,000 डॉलर का जुर्माना लगाया गया। आपको बता दें कि हाल के दिनों में टेनिस में इस तरह की दूसरी घटना है। यूएस ओपन 2018 के फाइनल में भी सेरेना विलियम्स ने अंपायर से जमकर बहस की थी।