रियो ओलंपिक से भारत के लिए फ़िलहाल कोई अच्छी ख़बर नही है। जिमनास्ट दीपा करमाकर को छोड़कर बाकी भारतीय खिलाड़ियों ने निराश ही किया है। कल अभिनव बिंद्रा से बंधी उम्मीदों ने जहां दम तोड़ दिया वहीं पुरुष और महिला हाकी टीम भी कुछ नहीं कर पाई हालंकि पुरुषो ने जर्मनी जैसी शक्तिशाली टीम को ज़बरदस्त टक्कर दी। लेकिन कुछ भारतीय फ़ैन्स ने अभी भी उम्मीद नहीं छोड़ी है और वे उनको निशाना बना रहे हैं जो भारत के ख़राब प्रदर्शन की आलोचना कर रहे हैं।
लेखिका शोभा डे उन लोगों में से हैं जिन पर सोशल मीडिया में हमले हो रहे हैं। शोभा डे ने सामवार को ट्वीट किया, “गोल ऑफ टीम इंडिया ऐट द ओलंपिक: रियो जाओ, सेल्फ़ी लो, ख़ाली हाथ वापस आओ। कैसे पैसे और अवसर की बरबादी।”
जैसी की उम्मीद थी, ट्वीटरातियों ने ये ट्वीट देखते ही शोभा पर हमला बोल दिया। एक ने ट्वीट किया, “ट्वीटर पर शोभा का गोल: ऑनलाइन आओ। बिना मतलब की बात करो। गाली खाओ। वापस आ जाओ।”