1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. रियो में पदक जीतने की 100 प्रतिशत कोशिश करूंगी: सिंधू

रियो में पदक जीतने की 100 प्रतिशत कोशिश करूंगी: सिंधू

भारत की बैडमिंटन खिलाड़ी पी. वी. सिधू ने सोमवार को कहा कि वह रियो ओलम्पिक में अपने अच्छे प्रदर्शन के प्रति आश्वस्त हैं और वह पदक जीतने के लिए 100 प्रतिशत कोशिश करेंगी। ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में ओलम्पिक खेलों का आयोजन पांच से 21 अगस्त तक होगा।

pv sindhu- India TV Hindi
pv sindhu

मुंबई: भारत की बैडमिंटन खिलाड़ी पी. वी. सिधू ने सोमवार को कहा कि वह रियो ओलम्पिक में अपने अच्छे प्रदर्शन के प्रति आश्वस्त हैं और वह पदक जीतने के लिए 100 प्रतिशत कोशिश करेंगी। ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में 5 अगस्त से शुरु होने वाले ओलम्पिक खेलों का आयोजन 21 अगस्त तक चलेगा।

इस वर्ष रियो ओलम्पिक में कुल सात भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी अपना प्रदर्शन देते नजर आएंगे। 2012 लंदन ओलम्पिक में पांच भारतीय खिलाड़ी ही पहुंच पाए थे।

भारत के लिए रियो ओलम्पिक में महिला एकल वर्ग की कमान विश्व की आठवीं वरीयता प्राप्त दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल और दसवीं वरीयता प्राप्त सिंधू के हाथों में होगी।

एथलीट का लंबे समय से समर्थन करते आ रहे गैर-लाभकारी संगठन ओलम्पिक गोल्फ क्वेस्ट (OGQ) ने रियो में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले कई खिलाड़ियों को यहां एक समारोह में सम्मानित किया।

सिंधू ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "मैं ओजीक्यू को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद देना चाहती हूं। मैं जब 14 साल की थी, तब से संगठन मेरा साथ देता आ रहा है और अब मैं 20 की हो गई हूं। मैं पहली बार ओलम्पिक खेलों में हिस्सा ले रही हूं और मुझे इसका इंतजार है।"

बैडमिंटन खिलाड़ी ने कहा, "मैं काफी उत्साहित हूं और ओलम्पिक खेलों में पदक जीतने के लिए अपना 100 प्रतिशत लगा दूंगी। मैं चाहती हूं कि आप सब हमारा समर्थन करें, ताकि हम और भी बेहतर प्रदर्शन कर सकें।"

अगली स्लाइड में और पढें-