A
  1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. दक्षिणपूर्व एशिया में औद्योगिक उपस्थिति का विस्तार करेगा भारत: एनएसआईसी

दक्षिणपूर्व एशिया में औद्योगिक उपस्थिति का विस्तार करेगा भारत: एनएसआईसी

सिंगापुर: राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम एनएसआईसी ने कहा है कि वह दक्षिण पूर्व एशिया में भारत की औद्योगिक उपस्थिति का विस्तार करने के लिए भारत और सिंगापुर के उपक्रमों के बीच पारस्परिक सहयोग के क्षेत्रों

दक्षिणपूर्व एशिया में...- India TV Hindi
दक्षिणपूर्व एशिया में औद्योगिक उपस्थिति बढ़ाएगा भारत: एनएसआईसी

सिंगापुर: राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम एनएसआईसी ने कहा है कि वह दक्षिण पूर्व एशिया में भारत की औद्योगिक उपस्थिति का विस्तार करने के लिए भारत और सिंगापुर के उपक्रमों के बीच पारस्परिक सहयोग के क्षेत्रों में संभावना तलाश रहा है।

एनएसआईसी के चेयरमैन व प्रबंध निदेशक रवीन्द्र नाथ ने कहा,  हम यह देखना चाहेंगे कि पारस्परिक सहयोग के कौन कौन से क्षेत्र हैं जहां भारत और सिंगापुर के उपक्रम संबंध स्थापित कर सकते हैं। हम उस तरह के संबंध बनाना चाहेंगे।

एक सुविधा प्रदाता के तौर पर एनएसआईसी सिंगापुर और भारतीय उपक्रमों के बीच सहयोग प्रगाढ़ होते देखना चाहता है जहां दोनों पक्षों की जरूरतों के मुताबिक, उनकी ओर से प्रशिक्षण, ग्यान साझा करने की व्यवस्था, विशेषग्यता व मशीनरी का उपयोग शामिल हो।

उन्होंने कहा कि एनएसआईसी वियतनाम और मलेशिया में उपक्रमों के साथ इसी तरह की चर्चा पहले ही शुरू कर चुका है।

अति लघु, लघु व मध्यम उद्यम एमएसएमई मंत्रालय के अधीन सार्वजनिक उपक्रम एनएसआईसी देश में लघु उद्योग और इसे जुड़े कुटीर, लघु व मध्यम उपक्रमों को प्रोत्साहन देने के अपने मिशन को पूरा करने की दिशा में काम करता रहा है।