1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. हॉकी: स्पेन से 3-2 से हारी भारतीय पुरुष टीम

हॉकी: स्पेन से 3-2 से हारी भारतीय पुरुष टीम

ओलंपिक की तैयारियों के मद्देनजर दो मैंचों के लिए स्पेन दौरे पर आई भारतीय हॉकी टीम को दूसरे मैच में मेजबान टीम के हाथों 2-3 से हार का सामना करना पड़ा। मेड्रिड में गुरुवार रात हुए इस मुकाबले में भारतीय टीम की ओर से मनप्रीत सिंह और रमनदीप सिंह ने गोल...

hockey- India TV Hindi
hockey

मेड्रिड: ओलंपिक की तैयारियों के मद्देनजर दो मैंचों के लिए स्पेन दौरे पर आई भारतीय हॉकी टीम को दूसरे मैच में मेजबान टीम के हाथों 2-3 से हार का सामना करना पड़ा। मेड्रिड में गुरुवार रात हुए इस मुकाबले में भारतीय टीम की ओर से मनप्रीत सिंह और रमनदीप सिंह ने गोल दागे।

ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में होने वाले ओलम्पिक खेलों से पहले इस दौरे में शामिल हुई भारतीय टीम को पहले अभ्यास मुकाबले में भी मेजबान टीम से 1-4 से हार का सामना करना पड़ा।

दोनों टीमों की दूसरे मुकाबले की शुरुआत काफी धीमी हुई थी। पहले चरण में स्पेन की टीम के पास गोल करने का एक खास अवसर था, लेकिन भारतीय टीम ने इस कोशिश को नाकाम कर दिया।

दूसरे चरण के पांचवें मिनट में ही स्पेन को मिले अवसर को जोसेप रोमेउ ने गोल में तब्दील किया। इस चरण में मेजबान टीम ने बढ़त बनाई। तीसरे चरण में भारत की ओर से 38वें मिनट में मनप्रीत ने गोल दागा। इस गोल के बाद दोनों टीमें बराबरी पर आ गईं।

स्पेन ने फिर बढ़त बनाते हुए भारत को पछाड़ा। मेजबान टीम की ओर से दूसरा गोल पाउ कुएमाडा ने किया। अंमित चरण में पहुंचने तक भारत प्रतिद्वंद्वी टीम से 1-2 से पीछे था।

मुकाबले चौथे और अंतिम चरण में हालांकि, स्पेन ने पहले गोल करत हुए कदम आगे बढ़ाया। टीम के लिए तीसरा गोल साल्वाडोर पिएरा ने किया। भारत की ओर से 57वें मिनट में रमनदीप ने गोल दागा, लेकिन इसके बावजूद भी मेजबान टीम को हराने में कामयाब नहीं हो पाया।