1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. यूएस ओपन: हालेप को हराकर सेरेना अंतिम चार में

यूएस ओपन: हालेप को हराकर सेरेना अंतिम चार में

न्यूयार्क: अमेरिकी धुरंधर सेरेना विलियम्स ने पांचवीं वरीयता प्राप्त रोमानिया की सिमोना हालेप को 6-2, 4-6, 6-3 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी सेरेना रिकार्ड सातवां अमेरिकी ओपन और

Serena Williams- India TV Hindi
Serena Williams

न्यूयार्क: अमेरिकी धुरंधर सेरेना विलियम्स ने पांचवीं वरीयता प्राप्त रोमानिया की सिमोना हालेप को 6-2, 4-6, 6-3 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी सेरेना रिकार्ड सातवां अमेरिकी ओपन और कैरियर का 23वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने की कोशिश में हैं। अब उनका सामना पहली बार ग्रैंडस्लैम फाइनल में पहुंची कैरोलिना प्लिस्कोवा से होगा।

दसवीं वरीयता प्राप्त चेक खिलाड़ी कैरोलिना ने चौथे दौर में वीनस विलियम्स को हराया था जबकि क्रोएशिया की अना कोंजुह को 6-2, 6-2 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। जर्मनी की एंजेलिक कर्बर ने 2015 की उपविजेता राबर्टा विंची को 7-5, 6-0 से मात देकर सेमीफाइनल में जगह बनाई ।