A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अमिताभ बच्चन ने की 'वजीर' के बाकी बचे दृश्यों की शूटिंग

अमिताभ बच्चन ने की 'वजीर' के बाकी बचे दृश्यों की शूटिंग

मुंबई: हिंदी फिल्म जगत के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन निर्देशक बिजॉय नांबियार की आगामी फिल्म 'वजीर' के बचे हुए दृश्यों की शूटिंग कर रहे हैं। उनका मानना है कि ये दृश्य फिल्म का अभिन्न हिस्सा

अमिताभ बच्चन ने की...- India TV Hindi
अमिताभ बच्चन ने की 'वजीर' के बाकी बचे दृश्यों की शूटिंग

मुंबई: हिंदी फिल्म जगत के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन निर्देशक बिजॉय नांबियार की आगामी फिल्म 'वजीर' के बचे हुए दृश्यों की शूटिंग कर रहे हैं। उनका मानना है कि ये दृश्य फिल्म का अभिन्न हिस्सा हैं। बिग बी ने अपने ब्लॉग पर लिखते हुए कहा, "फिल्म 'वजीर' के लिए काम जारी। आखिर मिनट के बचे हुए दृश्य , जो फिल्म की कहानी का अभिन्न अंग हैं। फिल्म निर्माण के परिचिति व्यक्तियों और कलाकारों के साथ काम करना काफी सुखद है।"

फिल्म में बच्चन (72) एक लकवाग्रस्त शंतरज विजेता के किरदार में दिखाई देंगे, जबकि फरहान अख्तर आतंकवाद विरोधी दस्ते के अधिकारी की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म में अभिनेत्री अदिति राव हैदरी भी महत्वपूर्ण भूमिका में है।

 

Latest Bollywood News