1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. 61 साल के बुज़ुर्ग या 16 साल के जवान, ख़ुद देख लें

61 साल के बुज़ुर्ग या 16 साल के जवान, ख़ुद देख लें

चीन में इन दिनों 61 साल के एक बुज़ुर्ग ख़ासी चर्चा में हैं। इसकी वजह है उनकी जवानी जिसे देखकर जवान भी शर्मिंदा हो जाएं। डेली मेल के अनुसार 61 साल के दादा लिआंग शियांग

liang xiang- India TV Hindi
liang xiang

चीन में इन दिनों 61 साल के एक बुज़ुर्ग ख़ासी चर्चा में हैं। इसकी वजह है उनकी जवानी जिसे देखकर जवान भी शर्मिंदा हो जाएं।

डेली मेल के अनुसार 61 साल के दादा लिआंग शियांग ने कड़ी मेहनत कर ऐसे एब्स बना लिये हैं कि जवानों की छुट्टी कर दी। शियांग का एक बेटा और एक पोता है और सालों से वह नियमित रुप से कसरत करते हैं।

शियांग ने ये बदन महज़ ख़ुद पर गर्व करने के लिए नहीं बनाया है। दरअसल उनका सपना दक्षिण अमेरिका में विश्व प्रसिद्ध डकार कार रेली में भाग लेकर चीन का सबसे बुज़ुर्ग ड्राइवर बनने का है।

शियांग रबर बनाने के एक स्थानीय कारखाने में काम करते थे बाद में उन्होंने 1991 में अपना ही काम शुरु कर दिया।

शियांग ने पैसे कमाने के बाद 2000 से विदेशों में कठिन रास्तों पर कार चलानी शुरु कर दी। लेकिन उन्हें मेहसूस हुआ कि उनका शरीर साथ नहीं दे रहा है हालंकि स्कूल के समय वह बहुत तंदुरुस्त थे।

फिर दोस्तों की सलाह पर उन्होंने फिटनैस के लिए काम करना शुरु किया जो आज भी जारी है। वह स्थानीय जिम में रोज़ाना देखे जाते हैं।

आज शियांग को देखकर लोग ईर्षा करते हैं। वह दिन में सात बार संतुलित भोजन लेते हैं लेकिन मांस खाना कम कर दिया है हालंकि एक समय उन्हें ये बेहद पसंद था।

शियांग और उनके बेटे ने 2012 में डकार कार रैली में हिस्सा लिया था और उनका फिर इसमें भाग लेने की योजना है।