बुडापेस्ट: फुटबॉल वर्ल्ड कप क्वॉलिफायर के ग्रुप-बी में हुए मुकाबले में स्विट्जरलैंड ने हंगरी को 3-2 से मात दी। क्वॉलिफायर में शुक्रवार को हुए इस मुकाबले के पहले हाफ में दोनों टीमों की ओर से एक भी गोल नहीं हुआ था।
खेल की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
मुकाबले के दूसरे हाफ में स्विट्जरलैंड ने अपना दबदबा बनाते हुए 51वें मिनट में पहला गोल दागा। टीम के लिए यह गोल हेरिस सेफेरोविच ने किया। हालांकि, इसके बाद 53वें मिनट में हंगरी की ओर से एडम सैलाए ने गोल दागकर स्कोर 1-1 से बराबर कर लिया।
Hungary's Adam Szalai (left) | AP Photo
एडम सैलाए। एपी फोटो
रिकाडरे रॉड्रिगेज ने इसके बाद 67वें मिनट में स्विट्जरलैंड के लिए गोल दागा और टीम को 2-1 से बढ़त दिलाई। हंगरी ने एक बार फिर वापसी करते हुए 72वें मिनट में दूसरा गोल दागा और मुकाबले को 2-2 से बराबर कर लिया। टीम के लिए यह गोल भी सैलाए ने किया।
सैलाए के गोल के खिलाफ मुकाबले के अंतिम मिनट में वैलेंटिन स्टॉकर ने गोल दागा और स्विट्जरलैंड को हंगरी पर 3-2 से जीत दिलाई। इस मुकाबले के बाद जहां हंगरी को एक पॉइंट मिला है, वहीं स्विट्जरलैंड क्वॉलिफायर के ग्रुप-बी में 6 पॉइंट्स के साथ टॉप पर है।