1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. VIDEO: शारापोवा पर अस्थाई प्रतिबंध, NIKE ने भी किया किनारा

VIDEO: शारापोवा पर अस्थाई प्रतिबंध, NIKE ने भी किया किनारा

पांच बार की ग्रैंडस्लैम चैम्पियन मारिया शारापोवा ने आज खुलासा किया कि वह आस्ट्रेलियाई ओपन में एक डोप टेस्ट में नाकाम रही उन पर फिलहाल अस्थाई प्रतिबंध लगाया गया है।

Maria Sharaapova
- India TV Hindi
Maria Sharaapova

लास एंजीलिस: पांच बार की ग्रैंडस्लैम चैम्पियन मारिया शारापोवा ने आज खुलासा किया कि वह आस्ट्रेलियाई ओपन में एक डोप टेस्ट में नाकाम रही उन पर फिलहाल अस्थाई प्रतिबंध लगाया गया है, यह प्रतिबंध अंतरराष्ट्रीय टेनिस संघ ने लगाया है। सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टेनिस खिलाड़ी ने कहा कि मैने अपने प्रशंसकों को निराश करके बहुत बड़ी गलती की है।

रूस की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी ने सोमवार को कहा कि विश्व डोपिंग निरोधक एजेंसी की प्रतिबंधित दवाओं की सूची में इस साल हुए बदलाव के कारण उससे यह गलती हुई। इस बीच अमेरिकी खेल सामान निर्माता कंपनी नाइके ने कहा कि फिलहाल वह इस टेनिस स्टार के साथ अपने संबंधों पर विराम लगाएगा। नाइके ने एक बयान में कहा, हम मारिया शारापोवा के बारे में मिली खबर से हैरान और दुखी हैं। हमने जांच पूरी होने तक उसके साथ संबंध निलंबित करने का फैसला किया है।

शारापोवा को मेल्डोनियम के सेवन का दोषी पाया गया। उसका कहना है कि वह 2006 से यह दवा ले रही हैं, लेकिन उसे प्रतिबंधित दवाओं की सूची में इसी साल शामिल किया गया। उसने एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा, मैं डोप टेस्ट में नाकाम रही और इसकी पूरी जिम्मेदारी लेती हूं। मैने भारी गलती की और अपने प्रशंसकों को निराश किया। मैने अपने खेल को शर्मसार किया जिससे मुझे बेपनाह मुहब्बत है। उसने कहा, मुझे पता है कि इसके मुझे परिणाम भुगतने होंगे लेकिन मैं इस तरह से अपना कैरियर खत्म नहीं करना चाहती। उम्मीद है कि मुझे दोबारा टेनिस खेलने का मौका मिलेगा।

शारापोवा ने खुद कबूला वो डोप टेस्ट में फेल हुई हैं...