A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. टेनिस : लिएंडर पेस बेंगलुरू ओपन में पुरुष युगल के दूसरे राउंड में

टेनिस : लिएंडर पेस बेंगलुरू ओपन में पुरुष युगल के दूसरे राउंड में

पेस भारत में अपना आखिरी एटीपी मुकाबला खेल रहे हैं और मैच शुरू होने से पहले उन्होंने हाथ उठाकर दर्शकों का अभिवादन किया।  

Tennis: Men's doubles second round at leander paes Bengaluru Open - India TV Hindi
Image Source : GETTY IMAGES Tennis: Men's doubles second round at leander paes Bengaluru Open 

बेंगलुरू। भारत के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस और आस्ट्रेलिया के उनके जोड़ीदार मैथ्यू अब्देन की जोड़ी बुधवार को यहां जारी बेंगलुरू ओपन के पुरुष युगल के दूसरे राउंड में पहुंच गई। पेस और अब्देन की जोड़ी ने पहले दौर में स्लोवेनिया के ब्लाज रोला और चीन के झिझेन झांग की जोड़ी को 7-6, 6-4 से मात दी।

पेस भारत में अपना आखिरी एटीपी मुकाबला खेल रहे हैं और मैच शुरू होने से पहले उन्होंने हाथ उठाकर दर्शकों का अभिवादन किया।

इस बीच, भारत के टॉप रैंक के खिलाड़ी और मौजूदा चैंपियन प्रजनेश गुणेनस्वरण ने जर्मनी के सेबस्टियन फेंसलेव को मात देकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

अन्य मुकाबलों में 17वीं सीड रामकुमार रामनाथन ने अभिनव शंगुमन को 6-1, 6-3 से जबकि सिद्धार्थ रावत ने ऋषी रेड्डी को 6-2, 6-2 से पराजित किया।