1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. टेनिस: जोकोविक को हरा नडाल इटेलियन ओपन के फाइनल में

टेनिस: जोकोविक को हरा नडाल इटेलियन ओपन के फाइनल में

वर्ल्ड नंबर-1 स्पेन के टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने शनिवार को इटेलियन ओपन के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में सर्बिया के नोवाक जोकोविक को मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। 

<p>Nadal</p>- India TV Hindi
Nadal

रोम: वर्ल्ड नंबर-1 स्पेन के टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने शनिवार को इटेलियन ओपन के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में सर्बिया के नोवाक जोकोविक को मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। नडाल ने पूर्व वर्ल्ड नंबर-1 जोकोविक को 7-6 (4), 6-3 से मात दी। 

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, सात बार यह खिताब जीत चुके नडाल ने यह मैच एक घंटे 56 मिनट में अपने नाम किया। नडाल की यह जोकोविक पर 51 मैचों में 25वीं जीत है। फाइनल में नडाल का सामना जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वरेव और क्रोएशिया के मारिन सिलिक के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा।