1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. घायल शेर की तरह खली ने स्टील-नॉक्स को ललकारा!

घायल शेर की तरह खली ने स्टील-नॉक्स को ललकारा!

नई दिल्ली: ‘द ग्रेट खली रिटर्न्स’ इवेंट में घायल हुए रेसलर दलीप सिंह राणा उर्फ खली ने कहा कि कनाडा के ब्रॉडी स्टील, अमेरिका के माइक नॉक्स और अपोलो ने मुझे धोखे से मारा है। देहरादून में होने वाली लड़ाई आरपार की लड़ाई होगी। इन सभी को इन्हीं की भाषा में

khali- India TV Hindi
khali

नई दिल्ली: ‘द ग्रेट खली रिटर्न्स’ इवेंट में घायल हुए रेसलर दलीप सिंह राणा उर्फ खली ने कहा कि कनाडा के ब्रॉडी स्टील, अमेरिका के माइक नॉक्स और अपोलो ने मुझे धोखे से मारा है। देहरादून में होने वाली लड़ाई आरपार की लड़ाई होगी। इन सभी को इन्हीं की भाषा में जवाब दूंगा। इन्होंने मुझ पर पीछे से वार किया है।

खली ने कहा कि मैं एनिमिनेट नहीं हुआ था। गलती इन तीनों की थी। अब देहरादून में स्टेट फाइट होगी। फाइट में सब कुछ होगा, कुछ भी नहीं छूटेगा। अब सबकुछ फ्री स्टाइल होगा। कोई भी नियम नहीं होगा। सिर्फ फैसला होगा। ‘मैं बीमार जरूर हूं, लेकिन फिर भी तैयार हूं। मेरे साथ धोखा हुआ, देहरादून में तीनों को देख लूंगा।’ घायल शेर की तरह एक बार फिर द ग्रेट खली ने ब्रॉडी स्टील, माइक नॉक्स और अपोलो को ललकारा है।

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी बृहस्पतिवार सुबह खली को फोन किया। खली ने सीएम से कहा, साहब अब मै ठीक हूं। थोड़ा दर्द है, लेकिन चिंता करने की कोई बात नहीं है। द ग्रेट खली रिटर्न्स शो के दौरान हल्द्वानी में तीन विदेशी रेसलरों के साथ लड़ते हुए घायल हुए डब्ल्यूडब्ल्यूई रेसलर दिलीप सिंह राणा उर्फ द ग्रेट खली की हालत सामान्य है। बृहस्पतिवार सुबह खली को हल्द्वानी से हेलीकॉप्टर के जरिये दून लाया गया। उनका दून के मैक्स अस्पताल में इलाज चल रहा है।

देहरादून में  द ग्रेट खली का सिटी स्कैन और एमआरआई कराया गया। अस्पताल के न्यूरो विभाग के हेड डॉ. एके सिंह ने बताया कि खली पूरी तरह से होश में हैं और  द ग्रेट खली के सभी अंग काम कर रहे है। कार्यक्रम समन्वयक हरपाल सिंह के मुताबिक द ग्रेट खली 28 फरवरी को फाइट के लिए फिर से रिंग में उतरेंगे। द ग्रेट खली ने बुधवार को ही ऐलान कर दिया था कि वे देहरादून में 28 तारीख को होने वाले मुकाबले में विदेशी रेसलरों को चित्त करेंगे।