1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. विश्व कप क्वालीफाइंग मैच: भारत के ये 11 खिलाड़ी देंगे गुवाम को टक्कर

विश्व कप क्वालीफाइंग मैच: भारत के ये 11 खिलाड़ी देंगे गुवाम को टक्कर

हागाट्ना (गुवाम): फीफा विश्व कप-2018 के पहले क्वालीफाइंग मुकाबले में पिछले हफ्ते ओमान से मिली हार के बाद भारतीय फुटबाल टीम अपने दूसरे मैच में थोड़ी ही देर में गुवाम का सामना करेगी। विश्व कप क्वालीफायर्स

विश्व कप क्वालीफाइंग...- India TV Hindi
विश्व कप क्वालीफाइंग मैच: भारत के ये 11 खिलाड़ी देंगे गुवाम को टक्कर

हागाट्ना (गुवाम): फीफा विश्व कप-2018 के पहले क्वालीफाइंग मुकाबले में पिछले हफ्ते ओमान से मिली हार के बाद भारतीय फुटबाल टीम अपने दूसरे मैच में थोड़ी ही देर में गुवाम का सामना करेगी। विश्व कप क्वालीफायर्स के दूसरे दौर के लिए भारतीय टीम को ग्रुप-डी में ओमान, ईरान, तुर्कमेनिस्तान के साथ रखा गया है। ग्रुप की शीर्ष दो टीमें क्लालीफायर्स के अगले दौर में पहुंच जाएंगी।

 

गुवाम विश्व रैंकिंग में 174वें पायदान पर है जबकि भारत 141वें स्थान पर है। ऐसे में निश्चित तौर पर भारत एक मनोवैज्ञानिक बढ़त के साथ मैदान पर उतरेगा।

 

इसके बावजूद भारत को जीत के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। गुवाम अपने पहले मैच में तुर्कमेनिस्तान को 1-0 से हरा चुका है। भारत अगर यहां जीत हासिल करता है तो प्रशांत क्षेत्र में भी भारत की यह पहली जीत होगी।

भारत

सुब्रत, रीनो, धनाचंद्रा, अरनब, , ललछुआनमाविया, जैकीचंद, इयुगेनसन, सेहनाज, विनीत, रॉबिन, सुनील क्षैत्री (कप्तान)।