1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. टोक्यो ओलम्पिक जिमनास्टिक टेस्ट इवेंट कोरोनावायरस के कारण रद्द

टोक्यो ओलम्पिक जिमनास्टिक टेस्ट इवेंट कोरोनावायरस के कारण रद्द

यह ओलम्पिक का दूसरा टेस्ट इवेंट है जो रद्द किया गया है। इससे पहले, टोक्यो चैलेंज कप वॉलीबाल टूर्नामेंट भी रद्द हो चुका है।

Tokyo Olympic gymnastics test event canceled due to coronavirus - India TV Hindi
Image Source : GETTY Tokyo Olympic gymnastics test event canceled due to coronavirus 

टोक्यो। पूरे विश्व में फैले कोरोनावयारस के कारण जापान जिमनास्टिक संघ (जेजीए) ने बुधवार को टोक्यो ओलम्पिक जिमनास्टिक टेस्ट इवेंट रद्द कर दिया है। समाचार 

एजेंसी सिन्हुआ ने जेजीए के हवाले से लिखा है कि एफआईजी आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक विश्व कप जो टोक्यो में चार अप्रैल से पांच अप्रैल के बीच होना था वह रद्द कर दिया गया है, क्योंकि खिलाड़ियों और रेफरियों ने इसमें हिस्सा लेने से मना कर दिया है।

यह ओलम्पिक का दूसरा टेस्ट इवेंट है जो रद्द किया गया है। इससे पहले, टोक्यो चैलेंज कप वॉलीबाल टूर्नामेंट भी रद्द हो चुका है जो 21 से 26 अप्रैक के बीच होना था।